August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भतीजे के साथ स्कूटी पर जा रहे ट्रांसपोर्टर की निर्मम हत्या, हरियाणा में बढ़ता जा रहा क्राइम का ग्राफ

सोनीपत : हरियाणा में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है ताजा मामला सोनीपत से सामने आया है जहां भतीजे के साथ जा रहे ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को चाचा-भतीजा स्कूटी पर सवार होकर सबौली से दिल्ली के नरेला की तरफ जा रहे थे। मृतक के भतीजे ने आरोप लगाया है कि रास्ते में गांव का दूसरा ट्रांसपोर्टर अपने तीन साथियों के साथ में बैठा मिला। आरोपी ने उन्हें धमकी देकर कहा कि तू अकेला बड़ा ट्रांसपोर्टर बनना चाहता है, मेरे काम में दखलअंदाजी देता है। आरोपी धमकी देने लगे तो चाचा-भतीजा वहां से चलने लगे। आरोपियों ने पीछे से गोली चला दी। चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari