June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, खुशी से फूले नहीं समा रहे फैंस

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस के लाखों चाहने वाले हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने बेताब नजर आता है। इंस्टाग्राम पर अंजना सिंह को 2.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अंजना भी  अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को पोस्ट के जरिये बड़ी खुशखबरी दी है जिसे जानकर उनके फैंस अब ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा!

अंजना सिंह ने दी फैंस को खुशखबरी!

अंजना सिंह ने अपने फैंस को जो ख़ुशख़बरी दी है वो एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ी है। दरअसल, अंजना सिंह ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। अंजना सिंह की अगली फिल्म का नाम ”’बड़े घर की बेटी” है। फिल्म का पहला पोस्टर अंजना ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

क्या है पोस्टर में खास!

अंजना सिंह की नई फिल्म ”बड़े घर की बेटी” के पहले पोस्टर में अंजना सिंह और यामिनी सिंह आमने-सामने नजर आ रही हैं। जिसके निचे चापाकल पर अंजना बाकी औरतों के साथ बर्तन मांजती नजर आ रही हैं। पोस्टर पर साइड में राकेश बाबू और संतोष श्रीवास्तव भी नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ”बड़े घर की बेटी” में अंजना सिंह के अलावा यामिनी सिंह, राकेश बाबू, संतोष श्रीवास्तव, प्रेम दुबे, कंचन शशि, सोनाली मिश्रा और सुरेश यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजीव बोहरपी ने किया ह।  फिल्म की पटकथा अरविंद तिवारी ने लिखी है। संदीप सिंह, अंजनी तिवारी और नीलाभ तिवारी इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म में ओम झा ने अपना म्यूजिक दिया है।