June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस में जंग तेज

नई दिल्ली। अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। पार्टी में जुबानी जंग जोर पकड़ रही है। उदित राज और पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने अरविंदर सिंह लवली पर जमकर निशाना साधा है। वहीं, संदीप दीक्षित और कुछ अन्य नेता पहले ही अरविंदर सिंह लवली के पक्ष में खड़े दिखाई दिए थे। अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को इस्तीफा दिया था और कहा था कि पार्टी ने दिल्ली यूनिट से पूछे बगैर दो प्रत्याशी उतारे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से सीटों के बंटवारे के खिलाफ भी उन्होंने अपनी बात कही थी। अरविंदर सिंह लवली ने दीपक बाबरिया पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने काम नहीं करने दिया।

दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज ने अरविंदर सिंह लवली पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी एक बार की गई, तो क्या उसे उठाने का काम किया गया। उदित राज ने कहा कि सिर्फ गुटबाजी और फ्रेंचाइजी सिस्टम बना दिया। उदित राज ने कहा कि कार्यकर्ता परेशान हो गया था। वे बिचौलिए थे, चेले पालते थे और काम नहीं करते थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने अरविंदर सिंह लवली के बारे में कहा कि मेरे या किसी के आने-जाने से पार्टी को पार्टी को नुकसान नहीं होता। पार्टी बड़ी होती है, व्यक्ति नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि जो सिस्टम बना, उसकी वजह से नए लोग कांग्रेस से नहीं जुड़ रहे थे।

वहीं, दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी अरविंदर सिंह लवली को निशाने पर लिया है। दीपक बाबरिया ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकसभा चुनाव के वक्त अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा आया है। बाबरिया ने कहा कि वो (लवली) सभी पैनलों और कमेटियों में शामिल थे। उनको तभी अपनी आपत्तियां उठानी चाहिए थी। दीपक बाबरिया ने अरविंदर सिंह लवली के बारे में कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताकर बड़ा पद दिया। बाबरिया ने ये भी कहा कि पार्टी में गैर योग्य लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा था। अरविंदर सिंह लवली को इससे रोका गया था।