June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लड़की घायल, मचा हड़कंप, हरियाणा में AC के कंप्रेसर में गैस भरते समय हुआ जोरदार धमाका

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड पर स्थित एक होटल में एयर कंडिशनर में गैस रिफिल करते वक्त कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया और एसी का मलबा सामने स्थित मकान में जा गिरा। एसी में धमाके की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें धमाका साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान मकान में मौजूद एक लड़की बाल-बाल बची, उसे हल्की चोट आई। घटना नेहरू पार्क में स्थित रेड हट होटल की है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

PunjabKesari

AC के कंप्रेसर में गैस भरते समय हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को होटल के एसी में गैस रिफिल की जा रही थी। इसी दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ और एसी का मलबा जाली तोड़कर सामने स्थित मकान में जा गिरा। इस दौरान वहां मकान में एक लड़की मौजूद थी। गनीमत रही कि वह चपेट में नहीं आई। उसे केवल हल्की चोट की सूचना है। ब्लास्ट होते ही आसपास लोग जुटने लगे।

वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। लोगों ने इस घटना के पीछे होटल मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तो कुछ ही दूरी पर होटल के कॉमर्शियल सिलेंडर मौजूद थे, अगर ये सिलेंडर चपेट में आते तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

NEWS SOURCE : punjabkesari