April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महिला को दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा, हरियाणा में लाखों रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार

भिवानी के थाना तोशाम पुलिस ने दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जुलाई 2022 में उनकी मुलाकात आरोपी सतपाल से हुई थी। आरोपी ने उन्हें बातों में लेकर दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर लगवाने की बात की थी। शिकायतकर्ता से आरोपी ने अलग-अलग माध्यम द्वारा कुल 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी और रुपए लेने के बाद शिकायतकर्ता की न तो नौकरी लगवाई और न ही उनके रुपए वापस दिए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

2 केस राजस्थान व महेंद्रगढ़ में दर्ज

इस मामले में थाना तोशाम के उप निरीक्षक रणबीर सिंह ने आरोपी गांव दिनोद निवासी सतपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिल्ली में कोचिंग सेंटर चलता था। वहीं आरोपी पर इससे पूर्व धोखाधड़ी के दो केस राजस्थान व जिला महेंद्रगढ़ में दर्ज हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari