April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बाढ़ से बचाव के लिए परम्परागत शैली के साथ नई तकनीक व सोच की आवश्यकता: श्री सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सौरभ भट्ट की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई।

श्री सौरभ भट्ट अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान बाढ़ से सम्बंधित सभी बिन्दुओं जैसे नदियां, अधिकतम निस्सरण, खतरे का निशान, कुल बंधों की लम्बाई, बाढ़ कन्ट्रोल रूम, बाढ़ चौकियां, नालों की संख्या व लम्बाई, जल प्लावन से प्रभावित ग्राम, बाढ़ से प्रभावित ग्राम, गत वर्ष का अधिकतम निस्सरण, बाढ़ पूर्वानुमान सूचना व्यवस्था, पीत सिग्नल, हरित संकेत सहित जनपद में बहने वाली नदियों के उद्गम स्थल की विस्तार से जानकारी ली। जिसमें उन्होने जाना कि गाजियाबाद में यमुना नदी जो हिमालय के बर्फ पिघलने से बहती है व हिण्डन नदी जो सहारनपुर से प्राकृतिक नालों से होने वाले प्रवाह द्वारा बहती है।

यमुना नदी पर ओखला बैराज है जो लोनी/ओखला तहसील में है व हिण्डन नदी में हिण्डन बैराज है जो मोदीनगर/गाजियाबाद तहसील में है। उन्होने जाना कि बाढ़ कन्ट्रोल रूम सिंचाई निर्माण खण्ड, गाजियाबाद द्वारा 24 घंटे क्रियाशील रहने वाले सम्पर्क सूत्र— 0120—2759678, 9871465532 उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जनपद में 6नग बाढ़ चौकियां हैं।

श्री सौरभ भट्ट ने कहा कि बाढ़ रोकने के लिए सबसे पहले जरूरी हैं कि उसका प्रभाव कैसे कम किया जाये। नालों की सफाई करवाई जाये। इंसानों के साथ ही उनके जीव—जन्तुओं की तथा सामान की सुरक्षा की जाए। यदि आवश्यकता हैं तो उन्हें समय से स्थानान्तरित किया जाये। आज तक जहां—जहां बाढ़ आयी हो वहां के अधिकारियों और ग्राम प्रधानों सहित अन्य वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी लोगों से सम्पर्क कर, बाढ़ को रोकने व नुकसान से बचने के ​बारे में चर्चा की जाए। बाढ़ी से बचाव के लिए परम्परागत तरीकों के साथ नई तकनीक और सोच को जोड़ते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।

बैठक में मुख्य रूप से श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी, डॉ.अमित एसीएमओ, श्री प्रशांत सक्सेना नायाब तहसीलदार, श्री कृपा शंकर एआरओ, ए.सिंह एडीपीआरओ, निधि सिंह डीएचओ, शताक्षी मिश्रा एडीएओ, श्री रविन्द्र कुमार एसीपी प्रोटोकोल, श्री राहुल पाल सीएफओ, श्री एनपी सिंह एई सहित अन्य सम्बंधित गणमान्य उपस्थित रहे।

हिंद फोक्स न्यूज़, गाजियाबाद से संवाददाता नरेंद्र बंसल