April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कहा- इस्तीफा दे सीएम सैनी, लागू हो राष्ट्रपति शासन, हरियाणा सरकार पर सियासी संकट पर बोली सैलजा

हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन से सरकार अल्पमत में आई गई। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। साथ रही राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत है, जबकि उनके पास 42 विधायक ही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता ही परेशान है, जो समर्थन वापस लेकर कांग्रेस की ओर जा रहे हैं, क्योंकि जनता इस समय कांग्रेस की ओर देख रही है, कांग्रेस ही इस प्रदेश और देश का भला कर सकती है।

वहीं निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन दिए जाने पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि कुछ विधायकों की इच्छाएं होती है, हर व्यक्ति इच्छाओं के साथ जुड़ा हुआ है। वहीं सीएम से मुस्कुराते हुए कहा कि कांग्रेस आज-कल इच्छाएं पूरी करने में लगी हुई है। सब लोग सब जानते हैं कि किसकी क्या इच्छा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की इच्छाओं से मतलब नहीं है, कांग्रेस को सिर्फ इच्छाएं पूरी करनी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari