June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची अक्षरा सिंह की फिल्म, ग्लोबल लेवल पर मचा भोजपुरी का डंका

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि हर उम्र का इंसान उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह जितनी अच्छी सिंगर हैं उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी हैं और भोजपुरी सिनेमा में सक्रीय हैं। बीते कुछ सालों में अक्षरा ने अपनी एक्टिंग के दम पर न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा में बल्कि हिंदी में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। अक्षरा ने हिंदी जगत में भोजपुरी भाषा को और भी ज्यादा पॉपुलर किया है और अब भोजपुरी की ये चमक भारत ही नहीं बल्कि फ़्रांस तक जा पहुंची। अब ये कैसे हुआ है? चलिए बताते हैं विस्तार से।

अक्षरा की फिल्म पहुंची फ़्रांस

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जल्द ही अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”अग्निसाक्षी” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षरा सिंह की इस भोजपुरी फिल्म का पहला लुक पोस्टर फ़्रांस में चल रहे ”कांस फिल्म फेस्टिवल 2024” में लॉन्च किया गया है। ये वाकई भोजपुरी सिनेमा के लिए एक गौरव का क्षण है।

इस मौके पर अक्षरा सिंह ने ”अग्निसाक्षी” का पहला लुक पोस्टर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ”अग्नि सिर्फ जलाती ही नही, पेट की आग भी बुझाती है। सात जन्म तो क्या, जन्म जमांतर के रिश्ते भी बनाती है।। आप सभी के बीच मेरी बहुत ही खूबसूरत फिल्म “अग्निसाक्षी” का पहला लुक पोस्टर आज फ्रांस के नीस सिटी “कांस फ़िल्म फेस्टिवल” में लॉच किया गया, जिसे मैं आप सभी के बीच साझा कर रहा हूं। बहुत ही बड़े और भव्य कैनवास पर बनी ये फ़िल्म अपनी संस्कृति और संस्कारो को संजोए हुए एक हाई बोल्ड ड्रामेटिकल फ़िल्म है जो आप सभी के दिल को ज़रूर छू जाएगी।।”

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर. पांडे ने किया है और फिल्म के निर्माता व लेखक भी राजकुमार आर. पांडे ही हैं। फिल्म में अक्षरा सिंह के आलावा प्रदीप पांडे और तनुश्री चटर्जी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीजिंग और ट्रेलर से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।