कार्यकर्ताओं से की फील्ड में जुट जाने की अपील, देवेंद्र बबली द्वारा बनाई कमेटी ने दिया कांग्रेस को समर्थन
टोहाना : पूर्व पंचायत मंत्री और टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली द्वारा बनाई कमेटी ने आज कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान कर दिया। कमेटी चेयरमैन मोंटू अरोड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता फील्ड में जुड़ जाएं और कांग्रेस का साथ दें।
आपको बता दें कि देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा बीते एक सप्ताह से कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया जा रहा था और राय शुमारी कार्यक्रम चलाया गया था। फीडबैक मिलने के बाद आज देवेंद्र सिंह बबली ने बड़ी मीटिंग बुलाई। मीटिंग के बाद देवेंद्र सिंह बबली द्वारा गठित की गई कमेटी संयोजक मंटू अरोड़ा ने बताया कि उनकी कमेटी हाथ का साथ देंगी। देवेंद्र सिंह बबली ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा कि कार्यकर्ता फील्ड में जुड़ जाए।
NEWS SOURCE : punjabkesari
