अचानक गिरी बारात घर की इमारत, सोता रहा प्राधिकरण, ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर :- दनकौर के समीप नवादा गांव में बुधवार के दिन 60 साल पुरानी बारात घर की इमारत अचानक झरझारा के गिर गई, जिस समय हादसा हुआ, वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे और कुछ बुजुर्ग पेड़ की छांव में बैठे हुए थे। ईश्वर की कृपा से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ वहां खेल रहे बच्चे बाल बाल बचे ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि प्रशासन के अधिकारियों का गांव की समस्याओं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है कई बार उन्हें अवगत कराया गया है इस इमारत की जर्जर हालत के बारे में और भी गांव की समस्याओं के बारे में लेकिन अधिकारियों का रवैया बहुत ही ढीला और ना ध्यान देने की प्रवृत्ति वाला है, ग्रामीणों से बात करने पर पता चला कि जनप्रतिनिधि ना होने की वजह से इस तरीके की समस्या लगभग सभी गांव में आ रही है ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सभी गांव को शहर घोषित कर दिया है और यहां से ग्राम पंचायत हटा दी गई है, यही कारण है कि ग्रामीणों की समस्याएं कोई अधिकारी ना तो सुनता है और ना उसे तरफ ध्यान देता है ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन और शासन दोनों ही इस समय ग्रामीणों की अनदेखी कर रहे हैं उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और इस बात से ग्रामीणों में काफी रोष है। संजय नवादा (पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष) से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि सभी गांव वासियों की समस्याएं जस की तस है क्योंकि शासन और प्रशासन का गांव नवादा की तरफ कोई ध्यान नहीं है, इस तरीके से एक इमारत जो 60 वर्ष पुरानी है ना तो उसकी मरम्मत हुई और ना ही कोई देखरेख की गई, कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन समस्या जस की तस रही अब सभी गांव वाले यह चाहते हैं कि यह बारात घर जल्द से जल्द बनकर तैयार हो और यहां बच्चे फिर से खेले कूदे और ग्रामीण अपना शादी समारोह जैसा प्रोग्राम यहां कर सकें।
