चुनाव से पहले BJP की मांग EC ने कहा- हम भी यही चाहते हैं कि…, Delhi में बुर्का पहनकर मतदान करने पर लगेगी रोक…
burqa or mask Ban on voting wearing in Delhi: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के छठवें चरण के मतदान में 25 मई को दिल्ली (Delhi) की सभी सात सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं वोटिंग से 48 घंटे पहले BJP ने EC से बड़ी मांग कर डाली है। दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) ने Election Commission से मुलाकात कर बुर्का (Burqa) और फेस मास्क (face mask) पहनकर आने वाली महिलाओं की पहचान की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। दिल्ली बीजेपी की मांग पर EC ने कहा कि हम भी आपकी तरह निष्पक्ष मतदान चाहते हैं। इसे लेकर हम पूरी तरह गंभीर हैं। किसी भी अराजकता से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस और जवानों की तैनाती की गई है।
दिल्ली बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने 25 मई के मतदान के दौरान महिला अधिकारियों की मदद से ‘बुर्का’ या फेस मास्क पहनने वाली महिला मतदाताओं की पहचान की मांग की प्रतिनिधिमंडल की तरफ से कहा गया कि यह कदम असामाजिक और अलोकतांत्रिक तत्वों को राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव में धांधली करने से रोकेगा। दिल्ली भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने 25 मई को मतदान के दिन ‘बुर्का’ पहने महिला मतदाताओं की पहचान के लिए दिल्ली सीईओ को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं बुर्का या फेस मास्क पहनकर मतदान करने आती हैं, उनकी पूरी तरीके से पहचान के बाद ही मतदान की अनुमति दी जानी चाहिए। महिला पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांग की जिसमें बीजेपी विधायक अजय महावर और मोहन सिंह बिष्ट, राज्य सचिव किशन शर्मा और वकील नीरज गुप्ता शामिल थे।
NEWS SOURCE : lalluram
