July 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग, 47 डिग्री पार जाएगा पारा, हरियाणा में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने तीन जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेज अलर्ट और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर शामिल हैं। वहीं, यलो अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं। हरियाणा में आगे 3 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

ढाई महीने में 31% कम बारिश

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां पिछले ढाई महीने में 31% कम बारिश हुई है। 4 जिले जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल में सामान्य से ज्यादा और अंबाला में सामान्य के आसपास बारिश हुई है। जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 20 मई तक प्रदेश में 35 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24.8 MM बारिश रिकॉर्ड हुई है। हरियाणा में मई में अब तक मात्र 4.2 MM ही बारिश हुई है, जबकि इस माह में 11.3 MM बारिश सामान्य मानी जाती है।

NEWS SOURCE : punjabkesari