June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी में बीजेपी को तगड़ा झटका, एसपी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। उत्तर प्रदेश में अभी तक की मतगणना के अनुसार जो रूझान सामने आ रहे हैं जो एग्जिट पोल के नतीजों से बिलकुल उलट हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन ने जोर का झटका दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक के रुझानों की बात करें तो एसपी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन बीजेपी और उसके सहयोगी दलों से आगे चल रहा है। एनडीए के खाते में जहां अभी तक 35 सीटें दिख रही हैं तो वहीं इंडी गठबंधन 44 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 1 सीट आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के हिस्से में जाती दिख रही है। अलग – अलग दलों की बात करें तो बीजेपी 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं उसकी सहयोगी पार्टी जयंत चौधरी की आरएलडी 2 सीटों पर आगे है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी द्वारा बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है।

अखिलेश यादव की पार्टी अभी तक 36 सीटों पर आगे है वहीं सपा की सहयोगी कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन आंकड़ों को देखकर एक ओर जहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं वहीं बीजेपी और अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के चेहरे कुछ मुरझाए हुए हैं। आपको बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल में यूपी में एनडीए को 65 से 70 सीटों का अनुमान लगाया गया था।

Party                 –               Leading
Bharatiya Janata Party –  33
Samajwadi Party            – 36
Congress                          –  8
Rashtriya Lok Dal          –  2
Azad Samaj Party (Kanshi Ram) -1
Total                                 –  80