May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

विधानसभा भंग कर चुनाव कराने पर होगी चर्चा, हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा के समीकरण बदल गए हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार दावा कर रहे हैं कि बीजेपी सरकार अल्पमत में है। इसी को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ में होगी, जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के साथ ही प्रदेश में अल्पमत में चल रही भाजपा सरकार को बर्खास्त करने का दबाव बनाया जाएगा। कांग्रेस विधायक विधानसभा भंग करने के लिए राज्यपाल से मिलने का समय मांग सकते हैं। समय न मिलने की स्थिति में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन संभव है।

NEWS SOURCE : punjabkesari