April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ाई

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंज केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी। अदालत ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के एक अन्य आरोपी विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी बढ़ाते हुए 3 जुलाई तक कर दी। केजरीवाल ओर विनोद दोनों की न्यायिक हिरासत अवधि आज समाप्त हो रही थी जिसके चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट के समक्ष इनकी पेशी हुई।

ईडी की तरफ से एएसजी एस. वी. राजू ने कहा कि विनोद चौहान ने गोवा चुनाव के लिए अभिषेक बोइनपल्ली के माध्यम से बीआरएस नेत्री के कविता के पीए से 25 करोड़ रुपये लिए थे। ईडी इस महीने के अंत तक विनोद चौहान के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर करेगी। ईडी ने विनोद चौहान को मई में गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। तब से केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। चुनाव के बाद 2 जून को केजरीवाल ने सरेंडर कर दिया। हालांकि सरेंडर की तारीख से पहले केजरीवाल ने अपनी जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की।

केजरीवाल ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग की थी। शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वहीं आप सांसद संजय सिंह हो भी ईडी ने इसी मामले गिरफ्तार किया था हालांकि बाद में उनको बेल मिल गई। इनके अतिरिक्त बीआरएस नेत्री के. कविता समेत कई अन्य लोग भी इसी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।