भोले शंकर की भक्ति में लीन अक्षरा सिंह ने कहा- ”अपनी शरण में हमको अब नाथ लीजिये…”,
नई दिल्ली। इन दिनों सावन का महीना चल रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक ताबड़तोड़ भगवान भोले शंकर के गाने रिलीज किये जा रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह का एक और भजन रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि ये भजन भगवान भोले शंकर को समर्पित है। भजन का नाम ”कृपा भोलेनाथ का” का है। ये भजन आज यानी 31 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए बताते हैं क्या है इस भजन में ख़ास…
अक्षरा सिंह का नया गाना:
भगवान भोले शंकर को समर्पित अक्षरा सिंह का नया भजन ”कृपा भोलेनाथ का” को आज यानी 31 जुलाई की सुबह-सुबह रिलीज कर दिए गया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह आसमानी रंग के सूट में गंगा की घाट पर हाथों में पूजा की थाल लिए खड़ी हैं। अक्षरा सिंह गाने के वीडियो में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती दिखती हैं। एक्ट्रेस भगवान भोले शंकर की भक्ति में रमी उनसे कह रही हैं- ”अपनी शरण में हमको अब नाथ लीजिये, कृपा तो अब हमपे भोलेनाथ कीजिये”
एक्ट्रेस के इस नए भजन ”कृपा भोलेनाथ का” को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के लिरिक्स अजय त्रिपाठी ने लिखे हैं। जबकि गाने को पंकज तिवारी ने अपना म्यूजिक दिया है। इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही अक्षरा सिंह के इस गाने को शिव भक्तों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अक्षरा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में ये भजन आते ही वायरल हो गया है।
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस ”अग्निसाक्षी” और ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। इन दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब फैंस बेसब्री से इन फिल्मों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
