February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वक्फ एक्ट पर बनाई संयुक्त संसदीय समिति, स्पीकर ओम बिरला ने 31 सांसदों को किया नामित, जानिए किस-किसको मिली जगह

नई दिल्ली। लोकसभा के स्पीकर ने वक्फ एक्ट संशोधन विधेयक पर विचार करने के लिए एक नई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन किया है। इस समिति में 31 सांसद शामिल होंगे, जिनमें लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सांसद हैं। इस JPC का उद्देश्य वक्फ एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा करना और यह तय करना है कि इनमें से कौन-कौन से परिवर्तन उचित हैं। समिति में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख नाम एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस के इमरान मसूद भी हैं। समिति में सत्ताधारी और विपक्षी दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व होगा, जो वक्फ एक्ट पर विस्तृत और निष्पक्ष विचार-विमर्श सुनिश्चित करेगा।

House Party Name
Lok Sabha BJP जगदंबिका पाल
Lok Sabha BJP निशिकांत दुबे
Lok Sabha BJP तेजस्वी सूर्या
Lok Sabha BJP अपराजिता सारंगी
Lok Sabha BJP संजय जयसवाल
Lok Sabha BJP दिलीप सैकिया
Lok Sabha BJP अभिजीत गंगोपाध्याय
Lok Sabha BJP डीके अरुणा
Lok Sabha Congress गौरव गोगोई
Lok Sabha Congress इमरान मसूद
Lok Sabha Congress मोहम्मद जावेद
Lok Sabha Samajwadi Party मौलाना मोहिबुल्ला नदवी
Lok Sabha TMC कल्याण बनर्जी
Lok Sabha DMK ए. राजा
Lok Sabha TDP लावू श्रीकृष्णा
Lok Sabha JDU दिलेश्वर कामत
Lok Sabha ShivSena-UBT अरविंद सावंत
Lok Sabha NCP-SP सुरेश गोपीनाथ महत्रे
Lok Sabha ShivSena नरेश गणपत म्हास्के
Lok Sabha LJP-Ram Vilas अरुण भारती
Lok Sabha AIMIM असदुद्दीन औवैसी

वक्फ एक्ट पर JPC की भूमिका

वक्फ एक्ट संशोधन विधेयक को लेकर इस JPC का गठन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि वक्फ एक्ट में प्रस्तावित बदलाव सही हैं या नहीं। समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी, लेकिन यह जरूरी नहीं कि सरकार इस रिपोर्ट की सिफारिशों को स्वीकार करे। हालांकि, यह समिति वक्फ एक्ट के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा करेगी और सिफारिशें पेश करेगी। राज्यसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक पर विचार करने के लिए 10 सदस्य नामित करने की अनुशंसा की है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के आठ और कांग्रेस के तीन सांसद शामिल होंगे। संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस प्रस्ताव को सदन में पेश किया, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई।