मुस्लिम डायरेक्टर से शादी कर रही हैं आम्रपाली दुबे!, हाजी अली दरगाह पर जाकर लिया आशीर्वाद
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी का जाना माना चेहरा हैं और इन दिनों एक्ट्रेस सिनेमाघरों में छाई हैं क्योंकि एक्ट्रेस की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी-4 रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस को महालक्ष्मी मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस अपने फेवरेट पर्सन के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। तो चलिए जानते हैं कि हॉलीडे आम्रपाली दुबे ने कैसे सेलिब्रेट किया।
हाजी अली और महालक्ष्मी मंदिर पहुंची आम्रपाली दुबे
इश्तियाक शेख बंटी ने आम्रपाली को टैग करते हुए फोटो शेयर की है,जिसमें वो आम्रपाली के साथ पहले मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में दिखे हैं। दोनों के हाथों में माता की श्रृंगार की थाली और भोग है। जबकि दूसरी फोटो में आम्रपाली और डायरेक्टर बंटी को एक साथ हाजी अली की दरगाह पर सिर झुकाते हुए देखा गया। डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी ने फोटोज को पोस्ट कर लिखा-छुट्टियाँ अच्छी तरह बिताईं, अपने पसंदीदा आम्रपाली दुबे जी और @shakeel_niyazi_786 के साथ महालक्ष्मी माता और हाजी अली बाबा का आशीर्वाद लेने गया और एक शानदार पेशेवर भविष्य के लिए प्रार्थना की।
यूजर्स ने किया दरगाह जाने का विरोध
फोटोज में आम्रपाली दुबे ने ग्रे कलर का सूट पहना है और चेहरे पर मास्क लगा रखा है। एक्ट्रेस ने मंदिर और दरगाह दोनों में अपना सिर झुकाया है। इससे पता चलता है कि आम्रपाली सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती हैं। पोस्ट पर फैंस भी अच्छे से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आम्रपाली जी माता लक्ष्मी और अल्लाह की दुआ और आशीर्वाद आप पर बनी रहे। हालांकि बहुत सारे यूजर्स एक्ट्रेस के दरगाह जाने का विरोध भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप सोनाक्षी सिन्हा मत बनना। एक अन्य ने लिखा- मुस्लिम से शादी कर रही हैं आप। कुछ लोग आम्रपाली पर हिंदू धर्म को कलंकित करने का आरोप भी लगा रहे है।
