रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हो रही रानी चटर्जी की फिल्म दीदी नंबर-1, दिखेगी भाई-बहन की प्यारी जोड़ी
नई दिल्ली। बड़की बहू छोटकी बहू फिल्म से फैंस का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक और फिल्म के साथ को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। एक्टर की एक और फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है…जिसका इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। दरअसल रानी की फिल्म दीदी नंबर 1 टीवी पर रिलीज के लिए तैयार है।
क्या है फिल्म की कहानी
बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म में रानी तीन छोटे सौतेले भाई की बहन है और तीनों भाइयों से जान से ज्यादा प्यार करती हैं लेकिन सौतेली मां के मरने के बाद भाइयों की जिम्मेदारी रानी पर आ जाती है और वो रिक्शा चलाकर घर का गुजारा करती है लेकिन रानी के तीन भाइयों को रानी की चिंता होती है और वो अपनी बहन के लिए अच्छा सा लड़का ढूंढते हैं लेकिन रानी शर्त रखती है कि जो उसे भाईयों के साथ अपनाएगा, वो उसी के साथ शादी करेगी। फिल्म में भाई और बहनों का प्यारा रिश्ता दिखाया गया है,जिसे देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में रानी के अलावा देव सिंह ,अनूप अरोरा , अमित शुक्ला , शर्द्धा नवल श्रिष्टी पाठक शामिल है,जबकि बाल कलाकार आर्यन बाबू , ईशान और कबीर दिख रहे हैं।
