March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PM मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन, दोपहर तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 17 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर के तमाम नेता उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया गया है। दोपहर तक ही देश में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लग चुका हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया  ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन को लेकर ट्वीट किया। मनसुख मांडविया ने लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी  जी के जन्मदिवस पर देश ने 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है, और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सभी टीकाकरण का नया कीर्तिमान बनाकर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस के 34,403 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 320 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *