March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल, हाल ही में छोड़ा था भाजपा का दामन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व सांसद बाबुल सुप्रियो शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ा था। बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदगी में पार्टी का दामन थमा। आपको बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने अपने इस्तीफे के साथ कहा कि, वो सामाजिक कार्यों के लिए राजनीति में आए थे और सामाजिक कार्यों के लिए राजनीति में रहना जरूरी नहीं, इसके बिना भी समाजसेवा हो सकती है।

क्या लिखा था बाबुल सुप्रियो ने..

बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा को लेकर अपने फेसबुक पर अलविदा के साथ लिखा कि, मैंने सब कुछ सुना- पिता-मां, पत्नी, बेटी, एक-दो प्यारे दोस्त से सब कुछ सुनकर समझा, मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं।  इसको लेकर किसी ने मुझे फोन नहीं किया, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं मैं एक टीम प्लेयर हूं! हमेशा एक टीम का साथ दिया है। मोहन बागान और बीजेपी..बस !! उन्होंने लिखा कि, आज पार्टी में कई नए उज्ज्वल युवा नेता हैं और साथ ही कई पुराने मझे हुए नेता भी हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उनकी अगुवाई वाली टीम यहां से काफी आगे जाएगी।

बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद बाबुल सुप्रियो को लेकर कहा जा रहा था कि, वो वो टीएमसी में जाने की फिराक में हैं। हालांकि इन सब बातों को लेकर अब बाबुल सुप्रियो ने साफ कर दिया है कि वो किसी और पार्टी में नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी ही उनकी पार्टी है, थी और रहेगी। दरअसल बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में जाने को लेकर इसलिए भी खबरें चल रही थीं कि, क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर टीएमसी नेता मुकुल रॉय को फॉलो करना शुरू कर दिया था। हालांकि अब बाबुल सुप्रियो ने साफ किया है कि वो किसी और पार्टी में नहीं जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *