April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिनाले से पहले ‘बिग बॉस ओटीटी’ के विजेता का नाम हुआ लीक, इन नामों पर भी लग रहे कयास

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी की इन दिनों धूम है। आज करण जौहर के शो का फिनाले हैं। कुछ ही घंटों बाद हमे बिग बॉस ओटीटी का पहला विनर मिल जाएगा। दर्शकों के मन में ये सवाल है कि आखिरकार ये शो कौन जीतेगा। सभी अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहता है। लेकिन फिनाले से कुछ घंटे पहले विजेता का नाम लीक हो गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है कि ये  कंटेस्टेंट ही शो का विनर है।

सोशल मीडिया और बिग बॉस के फैन पेज पर आ रही खबरों की मानें तो बिग बॉस ओटीटी की विजेता कोई और नहीं दिव्या अग्रवाल है। ये बात हम नहीं बल्कि बिग बॉस से जुड़ी इनसाइड खबरें देने वाले फैन पेज ‘द खबरी’ ने दी है। द खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल से बिग बॉस ओटीटी की विनर के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने लिखा- ‘बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ही होंगी।’

द खबरी’ ने अपने ट्वीट में बताया कि दिव्या को वोट्स काफी मिले हैं। वो वोटिंग में आगे चल रही हैं। बता दें कि दिव्या का गेम शुरू से ही काफी शानदार रहा हैय़ कई लोगों को उनका खेल पसंद आया तो कुछ को वो नेगेटिव लगीं। लेकिन शो में बिना किसी कनेक्शन के वो अंत तक टिकी रही। जिससे ये साबित होता है कि वो काफी स्ट्रॉंग हैं साथ ही वो अकेले ही खेल रही हैं। खैर इन सबके बीच अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या सच में दिव्या के सिर पर विनर का ताज सजेगा या ट्रॉफी कोई और ही लेकर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *