March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रद्द हुई पाक और न्यूज़ीलैंड की सीरीज, तो पाकिस्तान ने भारत को ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे की सीमित ओवरों की सीरीज खेलने गई न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों के चलते यह दौरा रद्द कर दिया है। अब से कुछ ही देर में दोनों टीमों को रावलपिंडी स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने के लिए उतरने वाला था। लेकिन न्यूजीलैंड सरकार को अपनी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा टीम की सुरक्षा में खतरे का अलर्ट मिला था। जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह दौरा रद्द करने का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से यह जानकारी दी गई है। जिसमें साफ कहा गया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल यह दौरा रद्द कर दीजिए।

जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि इससे पहले कुछ खबरें थीं कि पाकिस्तान दौरे पर गए न्यूजीलैंड के दल में कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आए हैं। हालांकि इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। न्यूजीलैंड की टीम इस दौरे पर 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए पहुंची थी। कीवी टीम ने आज दौरे की औपचारिक शुरुआत से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इससे हटने की जानकारी दे दी, जिसके बाद इस सीरीज को रद्द कर दिया गया है।

वहीं इस मामले में भी पाकिस्तान ने इस बात के लिए भी भारत को ही दोषी ठहरा दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत की वजह से ही न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान की यह सीरीज रद्द हुई है। जिसके बारे में पाकिस्तान के सीनेटर ने एक चैनल से  बात करते हुए कहा, कि भारत को पाकिस्तान की यह तरक्की बर्दाश्त नहीं होती इसलिए यह सीरीज रद्द  की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *