April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गोरखपुर से ऑस्कर तक के सफर पर बोले रवि किशन, कहा- ”ये 34 साल के करियर की सबसे बड़ी…”

नई दिल्ली। रवि किशन ने पिछले तीन दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी और हिंदी फिल्म जगत में समानांतर अपना एक अलग मकाम हासिल किया है। रवि किशन न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि एक सफल राजनेता भी हैं। एक्टर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा से भाजपा के MP हैं। अपने इतने साल के फ़िल्मी और राजनितिक करियर में रवि किशन ने कई माइलस्टोन हासिल किये हैं लेकिन अपनी फिल्म ”लापता लेडीज” के ऑस्कर सेलेक्शन को एक्टर ने अपने 34 साल के फ़िल्मी करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन करार दिया है। तो चलिए जानते हैं अपनी इस उपलब्धि पर रवि किशन की क्या प्रतिक्रिया रही ?

रवि किशन ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ”लापता लेडीज” के ऑस्कर के लिए सेलक्शन को अपने 34 साल के फ़िल्मी करियर की तमाम उपलब्धियों में से अव्वल बताया है। एक्टर ने कई अख़बारों में छपी इस खबर की कटिंग्स को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है, जिसके साथ अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए रवि किशन ने लिखा है- ”मेरी फ़िल्म आस्कर अवार्ड में जायेगी विश्वास नहीं था, इसके लिए पूरा श्रेय डायरेक्टर किरण राव और आमिर खान को, फिल्म राइटर, साथी कलाकारों को जिनकी ईमानदार मेहनत और अभिनय रंग लाई सभी बहुत खुश हैं महादेव आगे और अच्छा करेंगे।”

बता दें कि साल 2023 में आई फिल्म ”लापता लेडीज” में रवि किशन ने मनोहर नाम के इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। फिल्म में रवि किशन का ये किरदार बेहद अहम है। इस किरदार के लिए उन्हें पहले भी काफी सराहना मिल चुकी है। महानायक अमिताभ बच्चन भी रवि के इस किरदार की खुलकर तारीफ़ कर चुके हैं।

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ”लापता लेडीज” अब ऑस्कर 2025 में इंडिया को रिप्रेज़ेंट करेगी। फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के 13 सदस्यों की समिति ने सर्वसम्मति से लापता लेडीज के नाम पर मुहर लगाकर ऑस्कर अवार्ड्स में भारत की आधिकारिक एंट्री का ऐलान किया। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल ने मुख्य भूमिका निभाई है।