April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दो पहिया वाहन चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 01 स्कूटी बरामद

गाजियाबाद । थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना पर दो पहिया वाहन चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त मौ0 शाहिद उर्फ सोनी पुत्र मौ0 खालिद निवासी म0नं0 एस 272 गली नम्बर 04 शहीदनगर थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष को  गंदे नाले की पुलिया से करीब 30 कदम दूर गंदे नाले की दायी तरफ की सर्विस रोड पर थाना शालीमार गार्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 01 स्कूटी बरामद हुई । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तमौ0 शाहिद उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त ने बरामद स्कूटी को विवेक विहार दिल्ली से चोरी किया था । जिसे बेचने की फिराक में घूम रहा था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

मौ0 शाहिद उर्फ सोनी पुत्र मौ0 खालिद निवासी म0नं0 एस 272 गली नम्बर 04 शहीदनगर थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष ।

 बरामदगी का विवरणः

  • कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की 01 स्कूटी बरामद ।

 अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

  • गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध दिल्ली में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  • थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ।