दहेज हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
गाजियाबाद। दिनांक 06.10.2024 को थाना वेव सिटी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि वादी की बहन के पति व उसके परिवारजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में फोर्चूनर कार की मांग करना तथा मांग पूरी ना होने पर उसकी बहन की हत्या कर देना । प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना वेव सिटी पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया ।
तत्पश्चात आज दिनांक 14.11.2024 को थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व मैनुअल ईनपुट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता शिखा पुत्री जयवीर सिंह यादव नि0गण ग्राम पचौता थाना चोला जनपद बुलन्दशहर हाल पताराधा कृष्णा पब्लिक स्कूल वाली गलीलालकुँआ पुलिस चौकी के पासकृष्णा विहार कालोनी थाना वेव सिटी गाजियाबाद,उम्रकरीब23 वर्षको शिव मन्दिर वाली गली बुलन्दशहर रोड के पाससे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्ता ने पूछताछ के दौरान बताया कि हमारा एक स्कूल है और स्कूल का मैनेजमेन्टमेरे पापा और मेरा भाई शशांक देखता है और मेरे भाई शशांक की शादी उस लडकी से दिनाँक 16.02.2023 को हुई थी और हमें स्कूल के काम के लिए कुछ रूपये की जरूरत थी और हमने और मेरे भाई शशांक ने अपनी पत्नी से कुछ रूपये अरेन्ज करने के लिए बोला था इसी बात को लेकर वो दहेज की मांग की कहने लगी और वो नाराज थी हमने और मेरे भाई शशांक ने काफी मनाने का प्रयास किया और वो मान भी गयी थी परन्तु अचानक दिनांक 06.10.2024 को मेरी भाभी ने फांसी लगा ली थी ।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-
शिखा पुत्री जयवीर सिंह यादव नि0गण ग्राम पचौता थाना चोला जनपद बुलन्दशहर हाल पताराधा कृष्णा पब्लिक स्कूल वाली गलीलालकुँआ पुलिस चौकी के पासकृष्णा विहार कालोनीथाना वेव सिटी गाजियाबाद,उम्र करीब23 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
थाना वेव सिटी पुलिसटीम
