March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पंजाब में फंस गई कांग्रेस!, हरीश रावत का दौरा टला, नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब पंजाब कांग्रेस में मचे इस घमासान में आगे क्या होता है, इसपर अब हर किसी की निगाहें टिकी हुई है।

ईकमान एक्टिव

पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच अब कांग्रेस आलाकमान एक्टिव मोड पर आ गया है।  हुआ अजय माकन को विधायक दल की बैठक के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जा रहा है। कांग्रेस नेता हरीश चौधरी भी चंडीगढ़ जाएंगे।

CM ने बुलाई है कैबिनेट की बैठक

बीते दिन नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद रजिया सुल्ताना ने मंत्री पद खाली कर दिया था। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने इस्तीफा दिया था। ऐसे में बैठक के दौरान कांग्रेस आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेगी।

आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेस कॉन्फ्रेंस है। बीते दिन भी सीएम चन्नी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर बात की थी।

नए अध्यक्ष की तलाश शुरू                                    

इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। सूत्रों की मानें तो हरीश रावत का दौरा रद्द किया जा रहा है। पूरी तरह से आलाकमान चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही है। जिसके बाद अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू की जा रही है। सिद्धू की जगह अब नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का नाम आगे चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *