March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्टूबर महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगी कई फिल्में और वेब सीरीज,

नई दिल्ली। अक्टूबर महीना शुरू होने वाला है। इस माह से फेस्टिव सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में दर्शकों के पास मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म इस कई फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए होंगी। क्योंकि इस मंथ कई शानदार फिल्म्स और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसकी लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं।

ऊधम सिंह

विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार ऊधम सिंह’ अक्टूबर में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म का दर्शको को खास इंतजार है। ये फिल्म एक महान स्वतंत्रता सेनानी की अनकही कहानी पर आधारित बताई जा रही है।

डिबुक

दर्शकों को इमरान हाशमी की नई फिल्म डिबुक का भी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि ये मलयालम फिल्म ‘एज्रा’ का रीमेक है। इस फिल्म में इमरान अलग लुक में नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म का अभी तक कोई पोस्टर नहीं हुआ है लेकिन इसे थ्रिलिंग मूवी बताया जा रहा है। ये फिल्म दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे।

रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू-स्टारर मचअवेटेड फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म को आकर्ष खुराना ने डायरेक्ट किया है। ये तापसी की दूसरी सोलो फिल्म है। जो एक छोटे से कस्बे की एथलीट की कहानी पर बेस्ड है।

लिटिल थिंग्स सीजन 4

लिटिल थिंग्स 4 भी जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसके तीनों सीजन काफी पसंद किए गए थे, यही वजह है कि मेकर्स इसका चौथा सीजन लेकर आए हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *