February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन है नारायण सिंह चौड़ा?, सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला

अमृतसर। अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नारायण सिंह चौड़ा के बारे में पता चला है कि वो आतंकी संगठन बब्बर खालसा का सदस्य रहा है। सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला नारायण सिंह 1984 में पाकिस्तान भी गया था। उसने पाकिस्तान से हथियारों और विस्फोटकों की खेप भी पंजाब में तस्करी की थी। नारायण सिंह चौड़ा बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में आरोपी रहा है। वो जेल में भी रह चुका है। उस पर देशद्रोही साहित्य लिखने का आरोप भी है। नारायण सिंह चौड़ा ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला क्यों किया, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक की अकाली दल सरकार के दौर में कई मामलों में दोषी ठहराते हुए सेवा करने की सजा सुनाई है। सुखबीर सिंह बादल कुछ दिनों से अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेवा कर रहे थे। उन्होंने स्वर्ण मंदिर के टॉयलेट की सफाई और बर्तन मांजने का काम भी किया था। सुखबीर सिंह बादल को सेवा की सजा के तहत बुधवार सुबह 9 से 10 बजे तक हाथ में भाला लेकर स्वर्ण मंदिर के गेट पर तैनात किया गया था। सुखबीर सिंह बादल पैर में प्लास्टर बंधे होने की वजह से व्हीलचेयर पर आजकल हैं। वो गेट पर बैठे थे। तभी नारायण सिंह चौड़ा वहां पहुंचा और उनकी तरफ बढ़ा। फिर उसने कमर में लगी पिस्टल निकाल ली। उसे लोगों ने ऐसा करते देख लिया और दबोचा, लेकिन नारायण सिंह चौड़ा फायर कर चुका था।

नारायण सिंह चौड़ा को लोगों ने दबोच लिया, तो उसकी पिस्टल से निकली गोली सुखबीर बादल को नहीं लग सकी। अगर लोगों ने ऐन मौके पर उसे पकड़ न लिया होता, तो सुखबीर सिंह बादल की जान पर बन सकती थी। सुखबीर सिंह बादल पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे हैं। बीते दिनों ही सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का एलान किया था।

You may have missed