February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे युवक पर किया यूरिन, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग, एसएसपी से शिकायत

हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला

मेरठ जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खास के रहने वाले एक युवक गंगा स्नान करने गढ़मुक्तेश्वर गया था। वहां से जलाकर कुराली गांव में जल चढ़ाने पहुंचा और मंदिर में जल चढ़ाने जाने लगा सभी गांव के दबंगों ने उसे पकड़ लिया आरोप है कि दबंगों ने उसके चेहरे पर यूरिन किया और उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे जाति सूचक शब्द बोले की शिकायत खाना पुलिस से कि आरोप है कि पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नहीं की बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी से कार्यवाही की दीवार लगाई है

जानी थाना क्षेत्र स्थित कस्बा सिवाल खास का रहने वाला तेजवीर बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और वह 1 दिसंबर को गंगा स्नान के लिए गढ़मुक्तेश्वर गया था। उसी दिन शाम को गढ़गंगा से जल लाकर ग्राम कुराली के मन्दिर में चढाने के लिये जा रहा था। तभी रास्ते में उसे दिपू उर्फ शिवा पुत्र नामालूम, निशान्त पुत्र रामोअवतार, आकाश पुत्र शिवकुमार निवासीगण ग्राम कुराली, अपने अन्य साथियों के साथ मिले आरोप है कि उन्होंने तेजवीर के चेहरे पर यूरिन कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उस जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।

इसके बाद जानी थाना में शिकायत की,  पुलिस ने दबंगों पर कार्यवाही नहीं की, इसी को लेकर बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है । मामला संज्ञान में आने पर जनसुनवाई अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

You may have missed