February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिटकॉइन में रिकॉर्ड उछाल, 1 की कीमत 100000 डॉलर से ज्यादा

नई दिल्ली। अगर आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन है, तो ये खबर पढ़कर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक एक बिटकॉइन की कीमत 1 लाख डॉलर को पार कर गई है। बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को 101438.9 डॉलर हो गई। बिटकॉइन की कीमत में 5.9 फीसदी का उछाल आया है। बिटकॉइन की कीमत लगातार बढ़ने के पीछे कई कारण है। एक तरफ निवेशकों को इससे बहुत कमाई हो रही है। वहीं, बीते दिनों अमेरिका के फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने बिटकॉइन को सोने जैसा बताया था।

इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग में चेयरमैन के तौर पर जिन पॉल एटकिंस को चुना है, वो भी क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक हैं। ऐसे में बिटकॉइन की खरीदारी और तेज हुई है और इसकी मांग बढ़ी है। इसी मांग के कारण बीते एक महीने में बिटकॉइन की कीमत में 140 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिटकॉइन की कीमत में और इजाफा हो सकता है। बिटकॉइन की कीमत में 2022 में गिरावट आई थी। तब 1 बिटकॉइन की कीमत 16000 डॉलर रह गई थी। वहीं, अमेरिका में बीते दिनों हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद वहां बिटकॉइन एक्सचेंज और ट्रेड कंपनियों में लोगों ने 4 अरब डॉलर से ज्यादा की राशि लगाई है।

अगर भारत की बात करें, तो रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खराब बताया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी क्रिप्टोकरेंसी के चलन और आगे बढ़ने पर चिंता जताई थी। इसकी मुख्य वजह ये है कि बिटकॉइन समेत क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल आतंकवाद को पोषित करने और मनी लॉन्ड्रिंग में किया जा सकता है। मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी क्रिप्टोकरेंसी की ट्रेडिंग पर कई नियम लगाए हैं। भारत ने तमाम अन्य देशों को भी क्रिप्टोकरेंसी के नियमन के लिए कदम उठाने को कहा था। हालांकि, भारत में उठाए गए इन कदमों का बिटकॉइन पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है।

You may have missed