Gold And Silver Price : जानिए, बाजार में आज किस भाव बिक रहा सोना और चांदी
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी 10000 और सोना 3000 रुपए तक महंगा हो गया। वहीं, सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी महंगे हैं। दोनों के भाव फिलहाल नीचे आते नहीं दिख रहे। पहले आपको बताते हैं कि सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत कितनी पहुंची। सर्राफा बाजार में सोमवार को 1 किलोग्राम चांदी के रेट 244929 रुपए हो गए। चांदी में आने वाले दिनों में और उछाल आने की संभावना है। चांदी के भाव रिकॉर्ड 4 लाख रुपए तक भी पहुंचे थे।
सर्राफा बाजार में नए कारोबारी सप्ताह के शुरू होने पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 152078 रुपए हो गए। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 139303 रुपए दर्ज की गई। 18 कैरेट 10 ग्राम सोना सर्राफा बाजार में 114059 रुपए का है। बाजार के जानकारों के मुताबिक चांदी की तरह सोने की कीमत में भी और चमक आने के आसार हैं। इससे पहले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 1.60 लाख तक भी पहुंचे थे। हालांकि, बाद में चांदी के साथ ही सोना भी अपने अधिकतम मूल्य से नीचे गिरा था। इससे लग रहा था कि सोना और चांदी सस्ते हो सकते हैं, लेकिन फिर दोनों ही कीमती धातुओं ने रफ्तार पकड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 5025 डॉलर प्रति औंस हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इससे पहले 5069 रुपए प्रति औंस की ऊंचाई तक पहुंचा था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के रेट करीब 81 डॉलर प्रति किलो पर हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा कारोबार में 5.48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रूस और यूक्रेन का युद्ध, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी के भाव नीचे नहीं आ रहे हैं। अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में भी कटौती की थी। जिसका असर भी सोने और चांदी की कीमत पर पड़ा है।
