April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वैलेंटाइन स्पेशल गाना लेकर आ रही हैं अक्षरा सिंह, विक्रांत सिंह के साथ रोमांस करती आएंगी नजर

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत की क्वीन कहा जाता है। अक्षरा की यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा को 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में अक्षरा भी फ़ैन्स के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने एक और म्यूजिक वीडियो की अनाउंसमेंट कर दी है, चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने नए गाने का पोस्टर शेयर कर दिया है।ष एक्ट्रेस के इस गाने का नाम ”चांद तलक” है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ विक्रांत सिंह राजपूत नजर आयेंगे। वैलेंटाइन डे के मौके पर अक्षरा सिंह और विक्रांत ये गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह दोनों ने साथ मिलकर गाया है।

गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक अभिषेक तिवारी ने दिया है। गाने का टीजर आ रिलीज किया जाएगा और कल पूरा गाना रिलीज किया जाएगा। फैंस एक्ट्रेस के इस नए गाने को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया था। इस गाने का नाम ”बलम जी हॉट लागेला” है। इस गाने को जनता का बेहद प्यार मिल रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ अंशुमान सिंह राजपूत नजर आ रहे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। इस गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह का स्वैग देखते ही बन रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *