February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : दक्ष की वजह से होगा अरमान-अभीरा का तलाक!, शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दक्ष के आने के बाद से ही पोद्दार परिवार में घमासान जारी है। रूही और अभीरा दोनों की एक बच्चे के लिए रो रही हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीरा बेहोशी में ही दक्ष को याद कर रही है और अभीर ये नहीं समझ पा रहा है कि गलती रूही की है या अभीरा की। मनीष उसे समझाता है कि उसे कायरव की तरह दोनों बहनों को संभालना है। आज के एपिसोड में अभीरा दक्ष को किडनैप करने वाली है।

अरमान और अभीर में हुई लड़ाई

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान अभीरा से मिलने के लिए मनीष के घर पहुंच चुका है, यहां अभीर और बाकी सभी अरमान को अभीरा से नहीं मिलने देते हैं लेकिन अभीरा तो पहले ही घर से भाग चुकी है और किसी को उसके बारे में नहीं पता है। वहीं रूही का बुरा हाल है क्योंकि दक्ष चुप नहीं हो रहा है और रूही अभीरा और अरमान को कोस रही है लेकिन मौका देखकर अभीरा दक्ष को लेकर घर से निकल जाती है लेकिन रोहित और रूही उसे देख लेते हैं। दोनों ही अभीरा का पीछा करते हैं लेकिन फिलहाल अपने बच्चे को पाने के लिए अभीरा कुछ भी कर सकती हैं।

मसूरी के लिए रवाना अभीरा

बच्चे की किडनैपिंग का इल्जाम रूही अरमान और अभीरा दोनों पर लगाती है। वो कहती है कि ये सब प्लानिंग के तहत हो रहा है। मजबूरन माधव को अभीरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना पड़ता है। अब सब लोग अभीरा को ढूंढ रहे हैं, जो मसूरी के लिए बस में बैठ गई है। अभीरा अपने बच्चे के साथ आगे की जिंदगी मसूरी में बिताना चाहती है।

आगे वाले एपिसोड में अरमान अभीरा और दक्ष को वापस ले आएगा लेकिन अभीरा बच्चे के जाने का गम नहीं सह पाएगी और अरमान पर इल्जाम लगाएगी कि उसकी वजह से उसकी दो बार कोख सुनी हुई है, इसलिए वो एक छत के नीचे उसके साथ रह नहीं पाएगी।

You may have missed