कियारा के चक्कर में फिर आएगी अरमान-अभीरा के रिश्ते पर मुसीबत! किसे चुनेगी अभीरा
नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल फैंस का फेवरेट शो बन चुका है। शो में प्यार और तकरार दोनों देखने को मिल रही हैं। बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीरा आर्यन को लेकर आती है लेकिन सभी लोग सवाल करते हैं और संजय तो अभीरा को ही दोष देता है कि ये सब उसकी वजह से ही हुआ होगा। लेकिन आर्यन सारा सच बता देता है,जिसके बाद अरमान अपने ही घरवालों को सुनाता है। वहीं अभीर की मदद से गोयनका परिवार मैच जीत चुका है।
अभीरा ने बदला अपना मन
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि मैच के बाद अभीरा अरमान के बारे में सोच रही है। अरमान ने मनीष और अभीर को एक करने के लिए मैच रखा था। वो अरमान के पास जाना चाह रही है लेकिन जा नहीं पा रही हैं। तभी रोहित और रूही अभीरा को समझाने के लिए आते हैं। रोहित का कहना है कि वो बीती बातों को भुलाकर अरमान को माफ कर दे और नई शुरुआत करें लेकिन रूही का कहना है कि वो अरमान पर भरोसा ना करें। अब अभीरा अरमान को एक मौका देना चाहती है।
करीब आए अरमान और अभीरा
दूसरी तरफ कियारा अभीर को पसंद करती है और उसके पास जाने का एक मौका नहीं छोड़ती है लेकिन अभीर कियारा से दूर रहता है लेकिन विद्या को लग रहा है कि अभीर कियारा को परेशान कर रहा है। जिसके बाद क्रिसमस पार्टी में सब लोग तैयार हो कर आते हैं लेकिन अभीरा को देखकर अरमान की सांसे रुक जाती है। उसे अभीरा से और ज्यादा प्यार हो जाता है। अरमान सबके सामने ही अभीरा को पीछे से हग कर लेता है क्योंकि उसके गाउन की चैन खुल गई है। दोनों साथ में क्लाविटी टाइम बिताते हैं लेकिन कियारा के चक्कर में विद्या कुछ बड़ा करने वाली है।
