April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बाबा शाहमल के परिवार ने किया नेशनल अवार्डी विपुल जैन को सम्मानित

बागपत। 1857 की क्रांति के महानायक बाबा शाहमल के वंशज एवं पूर्व कमांडो रमेश फौजी ने अपने पुत्र सुमित फौजी द्वारा 1714 मीटर हैंड्स फ्री मोटरसाइकिल व्हीली में विश्व रिकॉर्ड बनाने की खुशी में अपने बिजरौल स्थित आवास पर एक समान समारोह का आयोजन किया।

इस मौके पर उन्होंने बागपत के रहने वाले नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को भी आमंत्रित किया। यहां पहुंचने पर उनका रमेश फौजी ने शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया और देश व समाज के लिए विपुल जैन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विपुल जैन हमेशा देश व समाज की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, इसके कई सार्थक परिणाम भी सामने आते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आगे लाने का कार्य किया जाता है, ताकि उन्हें उनकी मंजिल मिल सके। इन सब कार्यों को देखते हुए विपुल जैन को अभी तक कई बड़े अवॉर्डों से नवाजा जा चुका है।

इस मौके पर पूर्व पैरा कमांडो रमेश फौजी, जाट रेजिमेंट 11 बटालियन के चन्द्रपाल सिंह, जाट रेजिमेंट 17 बटालियन के श्रीभगवान, राजपूत रेजिमेंट 14 बटालियन के ओमपाल सिंह आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।