April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का अनोखा मोशन पोस्टर किया गया रिलीज

नई दिल्ली। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का भरपूर डोज़ देने के लिए तैयार है। फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हल्की-फुल्की कॉमेडी रिश्तों की उलझनों और हास्यपूर्ण पलों को पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म का मोशन पोस्टर हाल ही में जारी किया गया, जिसमें एक आदमी का जूता स्टिलेट्टो और पंजाबी जूती के बीच फंसा हुआ दिखाया गया है। यह एक दिलचस्प ‘लव सर्कल’ की झलक देता है, जहां अतीत और वर्तमान के रोमांस का टकराव होगा।

क्या कहते हैं फिल्म के डायरेक्टर

मुदस्सर अजीज, जो अपनी प्रासंगिक और मजेदार कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं, कहते हैं, “मैं ऐसी कहानियां कहने में विश्वास रखता हूं जो हर आयु वर्ग के दर्शकों को हंसा सके। ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिश्तों की जटिलताओं और विचित्रताओं का जश्न मनाती है। हमने इसे एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन बनाने की कोशिश की है, जिसमें हंसी और भावनाओं का बेहतरीन संतुलन होगा। मुझे इस फिल्म की कास्टिंग पर गर्व है और दर्शक इसे देखने के बाद समझेंगे कि हमने इन्हें क्यों चुना।

फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए बेहद खास है। जैकी भगनानी ने कहा, “मुदस्सर अजीज की निर्देशन क्षमता और अर्जुन, रकुल और भूमि की शानदार केमिस्ट्री फिल्म को एक नया और मॉडर्न रूप देती है। यह एक ऐसी कहानी है, जो हर दर्शक को हंसी और खुशियों से भर देगी।” पूजा एंटरटेनमेंट, जो बीवी नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी हिट फिल्में दे चुकी है, एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने के लिए तैयार है।

फिल्म की रिलीज़ डेट

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।