August 12, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दहेज के मामले में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

रविन्द्र बंसल प्रदेश प्रभारी यूपी,यूके/ हिंद फोकस न्यूज़  थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा दहेज के मामले में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार ।
लोनी । थाना ट्रोनिका सिटी पर 20 दिसंबर को वादिया द्वारा तहरीर दी गई कि ससुराल पक्ष द्वारा वादिया की पुत्री के साथ मारपीट कर दहेज की मांग करना । दहेज न देने पर जान से मारने की धमकी देना एवं देवर आमिर द्वारा वादिया की पुत्री के साथ छेडछाड करना व पति द्वारा वादिया की पुत्री को तेजाब पिला देना । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर तत्काल अभियुक्त 1. नदीम (पति) पुत्र नईम 2.नईम (ससुर) पुत्र नन्नू 3. गुलशन (सास) पत्नी नईम 4. दानिराता (ननद) पुत्री नईम 5. आमिर (देवर) पुत्र नईम 6.अजहर (देवर) पुत्र नईम निवासीगण अनूपशहर जिला बुलन्दशहर के विरुद्ध धारा 85/74/124(1)/115(2)/351(3) बीएनएस व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गई ।
शुक्रवार को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त 1.नदीम(पति) पुत्र नईम हाल निवासी ग्राम दौलतनगर ट्रोनिका सिटी मूल निवासी मौहल्ला गध्याना अनूप शहर जिला बुलन्दशहर, उम्र करीब 30 वर्ष 2. नईम पुत्र नन्नू निवासी दौलतनगर ट्रोनिका सिटी मूल निवासी मौहल्ला गध्याना अनूप शहर जिला बुलन्दशहर, उम्र करीब 58 वर्ष को पुस्ता तिराहा से गिरफ्तार किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग वादिया की पुत्री से दहेज की मांग करते थे व दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे । एक महीने पहले हमने फिर से दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की व गुस्से में आकर उसे तेजाब पिला दिया था। जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –
1.नदीम(पति) पुत्र नईम हाल निवासी ग्राम दौलतनगर ट्रोनिका सिटी मूल निवासी मौहल्ला गध्याना अनूप शहर जिला बुलन्दशहर, उम्र करीब 30 वर्ष ।
2.नईम (ससुर ) पुत्र नन्नू निवासी दौलतनगर ट्रोनिका सिटी मूल निवासी मौहल्ला गध्याना अनूप शहर जिला बुलन्दशहर, उम्र करीब 58 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-
उपरोक्त घटना के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 1 अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।