April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Budget 2025 : 12 लाख तक की सालाना आय इनकम टैक्स से मुक्त, बुजुर्गों का भी टैक्स छूट दोगुना हुआ

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 12 लाख तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे लोगों को बचत, निवेश में मदद करेगी। 4 लाख तक शून्य, 8 लाख तक 5 फीसदी इनकम टैक्स लगेगा। यानी अब 1 लाख रुपए प्रति माह आय पर कोई इनकम टैक्स देय नहीं होगा। ये सुविधा नई टैक्स रिजीम में मिलेगी। 18 लाख की आय वाले को इनकम टैक्स में 70000 रुपए का लाभ होगा। 25 लाख की आय वाले को 1.10 लाख रुपए का लाभ मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि टीडीएस और टीसीएस में कमी की जाएगी। टीसीएस की सीमा 7 से बढ़ाकर 10 लाख करने का भी निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में एलान किया। उन्होंने कहा कि टीडीएस को आसान बनाया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में छूट भी 50000 सालाना से बढ़ाकर 1 लाख करने का उन्होंने बजट 2025 के भाषण में एलान किया। विवाद से विश्वास योजना के तहत 35000 करदाताओं ने फायदा उठाया है। वित्त मंत्री ने पहले ही ये एलान किया कि वो अगले हफ्ते संसद में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पेश करेंगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कई और बड़े एलान किए। उन्होंने बिहार में मखाना बोर्ड बनाने और मखाना उगाने वाले किसानों को पैकेज देने का एलान किया। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा भी बढ़ाकर 5 लाख करने का एलान वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया। इसके अलावा वित्त मंत्री ने एलान किया कि बिहार के मिथिलांचल में खेती को बढ़ावा देने के लिए कोसी सिंचाई योजना लाया जाएगा। परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू करने का वित्त मंत्री ने बजट भाषण में एलान किया। 20000 करोड़ इसके लिए तय किए गए हैं। अगले 5 साल मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में 75000 और सीट जोड़ने की तैयारी का भी वित्त मंत्री ने एलान किया। इसके अलावा राज्यों के सहयोग से केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना शुरू करने जा रही है। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है।