फैंस के लिए अक्षरा सिंह ने की नए तोहफे की तैयारी, इस एक्ट्रेस के साथ बना रही नया सॉन्ग
नई दिल्ली। आज का दिन अक्षरा सिंह के लिए बहुत खास है क्योंकि एक्ट्रेस की फिल्म “सबका बाप अंगूठा छाप”आज रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह निरहुआ के साथ दिख रही हैं। फिल्म में निरहुआ और अक्षरा की धमाकेदार केमिस्ट्री दिख रही है लेकिन इसी के साथ एक्ट्रेस के नए गाने से जुड़ी अपडेट सामने आई है जिसमें वो नई एक्ट्रेस के साथ दिखने वाली है। अब गाना कौन सा है और कब रिलीज होने वाला है..ये हम आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि लेटेस्ट पोस्ट में क्या खास है।
जल्द रिलीज होगा गाना
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपना इंस्टा अपडेट किया है जिसमें उन्होंने अक्षरा सिंह को टैग किया है। फोटो में नीलम ने बड़ी बहन की तरह अक्षरा सिंह को गले लगा रखा है और अक्षरा पर नीलम पर प्यार लुटा रही हैं। ये प्यार इसलिए भी दिख रहा है क्योंकि अक्षरा और नीलम साथ में नया गाना लाने वाली हैं। नीलम ने लिखा- हम खूबसूरत गानों के साथ धूम मचाने जा रहे हैं ….सबकी प्यारी अक्षरा सिंह के साथ, आप बहुत प्यारी हैं और आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, प्यार बहुत ज्यादा वाला..। बता दें कि अक्षरा सिंह और नीलम गिरी का गाना harmoniyaa records पर रिलीज होगा।
अक्षरा की नई जोड़ीदार नीलम गिरी
नीलम के पोस्ट पर अक्षरा सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- तुमसे भी प्यार डबल जानेमन…बहुत अच्छा लगा पर्सनली मिलकर.. प्यारी। हालांकि गाने को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी इस जोड़ी के साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा- एक फ्रेम में दो सुंदरियां…मजा आने वाला है। एक अन्य ने लिखा- बहुत प्यारी फोटो अक्षरा जी।
