February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, ध्यान से पढ़ लीजिए छात्रों के लिए सीबीएसई ने तय किए क्या नियम

नई दिल्ली। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा 18 मार्च 2025 तक होगी। वहीं, सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कुछ नियम तय किए हैं। रेगुलर शिक्षा ले रहे छात्र अपने स्कूल यूनिफॉर्म में बोर्ड परीक्षा देंगे। प्राइवेट छात्रों को हल्के रंग के कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। सीबीएसई ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम समेत कई चीजें प्रतिबंधित की हैं। सीबीएसई के एडमिट कार्ड में प्रतिबंधित चीजों के बारे में बताया गया है। सीबीएसई ने कहा है कि छात्र परीक्षा से संबंधित सामान ट्रांसपैरेंट लिफाफे में लेकर जा सकते हैं।

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के दौरान ही कॉपियों की जांच भी शुरू होगी। छात्र कॉपियों में कोई नोट या अन्य चीज न रखें। इससे उनपर कार्रवाई हो सकती है। सीबीएसई ने बताया है कि अगर कोई छात्र बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में गलत तरीका अपनाता पकड़ा गया, तो उसे इस साल की परीक्षा के साथ ही अगले साल की परीक्षा के लिए भी प्रतिबंधित किया जाएगा। ऐसे में अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए छात्रों को किसी भी तरह का कदाचार सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में नहीं करना चाहिए।

सीबीएसई ने छात्रों की सहूलियत के लिए विषयों की परीक्षा तिथियों में अच्छा-खासा गैप दिया है। ताकि छात्र रिवीजन कर सकें। छात्र अगर ठीक से रिवीजन करेंगे और मॉक टेस्ट देंगे, तो सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं। सीबीएसई ने तय किया है कि छात्रों को किसी तरह की डिवीजन नहीं दी जाएगी। साथ ही सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों की कोई मेरिट लिस्ट भी तैयार नहीं होगी। सीबीएसई का कहना है कि इससे छात्रों के बीच अवांछित होड़ को रोकने में मदद मिलती है। परीक्षा से पहले छात्र सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट को भी फिर ध्यान से देख लें। ताकि उनको पता रहे कि किस विषय की परीक्षा किस तारीख को होगी।

You may have missed