April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, उठाई मंत्री अजय मिश्रा को हटाने की मांग

नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक डेलिगेशन ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लखीमपुर खीरी मामले पर राष्ट्रपति से बातचीत की। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग भी की है। राष्ट्रपति से मिलने वाले कांग्रेस के इस डेलिगेशन में प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, एके एंटनी और गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे। वहीं इस मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की उसे सज़ा दी जाए साथ ही कहा कि जिस व्यक्ति ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं। जब तक वह अपने पद पर बने रहेंगे, तब तक न्याय नहीं मिल पाएगा।

वहीं राष्ट्रपति से हुए मुलाकात की जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति ने हमको आश्वासन दिया है कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ चर्चा करेंगें, और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की मांग है।

लखनऊ में किसानों की महापंचायत

लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर राकेश टिकैत का कहना है कि जबतक अजय मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे तब तक इस मामले में निष्पक्ष रूप से जांच संभव नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने कहा की यदि अजय मिश्रा ने इस्तीफा नहीं दिया तो वह आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *