स्लिट थाई वेलवेट गाउन में अक्षरा सिंह का ग्लैमरस अवतार देख छूट जाएंगे पसीने, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने लगाई आग
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा सिंह की सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल अपने फैंस संग शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट तस्वीर?
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अक्षरा सिंह की ग्लैमरस अदाएं देखने लायक है। एक्ट्रेस का लुक बेहद स्टाइलिश है। अक्षरा ने इन तस्वीरों में हाई थाई स्लिट ऑफ़ शॉल्डर ब्लैक वेलवेट गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप, स्मोकी आईज, खुले स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिप्स से अपना लुक कंप्लीट किया है। इसके साथ अक्षरा ने सिल्वर ईयररिंग और रिंग पेयर किया है। ब्लैक हाई हील्स से अक्षरा सिंह ने अपने लुक को इन्हैंस किया है।
अक्षरा का ये स्टाइलिश लुक उनपर बेहद फब रहा है। एक्ट्रेस तस्वीरों में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें दुबई के एक फंक्शन की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है- ”Shining as a brand ambassador of captain steel in Dubai”
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा के पिछले दिनों कई होली स्पेशल गाने रिलीज किये जा चुके हैं। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ संग भोजपुरी फ़िल्म चार फेरे सात वचन में नज़र आएंगी।
