‘सभी बंधकों को रिहा करे हमास वरना गाजा में नरक का दरवाजा खोल देंगे’, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू की सीधी चेतावनी
यरुशलम। गाजा में एक बार फिर इजरायल की तरफ से बड़ी सैन्य कार्रवाई हो सकती है। इसका सीधा संकेत इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतनयाहू ने दिया है। बेंजामिन नेतनयाहू ने रविवार को यरुशलम में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात के बाद साफ कहा कि अगर हमास ने सभी बंधकों को रिहा न किया, तो गाजा में नरक का दरवाजा खोल देंगे। इजरायल के पीएम नेतनयाहू ने शनिवार को हमास की तरफ से 3 और बंधकों को रिहा किए जाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमेरिका की सरकार इजरायल की सरकार को पूरा सहयोग दे रही है।
बेंजामिन नेतनयाहू ने कहा कि गाजा के बारे में अमेरिका और इजरायल ने साझा रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि अभी ये नहीं बता सकते कि गाजा में नरक का दरवाजा कब खोलेंगे, लेकिन अगर सभी बंधकों को रिहा न किया गया, तो निश्चित तौर पर ऐसा ही होगा। इजरायल के पीएम ने बिना लाग लपेट के साफ कहा कि हमास की सैन्य शक्ति और गाजा में उसके किसी भी शासन को खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक बंधकों को रिहा किए जाने की समयसीमा खत्म होने के बाद कहा था कि इजरायल अब जो चाहे करे और अमेरिका उसका समर्थन करेगा।