April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अरमान और अभीरा का हुआ पैचअप तो चारू हुई मंडप से गायब

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में अभीर और चारू की शादी हो रही है लेकिन इसी के साथ शिवानी और माधव की फोटो विद्या के हाथ लग गई है जिसे देखकर विद्या के चेहरे का रंग उड़ गया है। विद्या को लग रहा है कि उसकी सौतन दोबारा उसकी जिंदगी में आ जाएगी। वो सीधा फोटो लेकर कावेरी को देती है। वहीं अभीरा फोटो को ढूंढ रही है लेकिन जल्द ही अरमान के सामने शिवानी का सच आने वाला है

कावेरी ने जला की शिवानी की फोटो

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कावेरी शिवानी और माधव की शादी की फोटो को जला रही है और पीछे से अभीरा देख रही हैं। वो दादीसा को रोकने की कोशिश करती है लेकिन तब-तक आधी फोटो जल चुकी है। इस बार भी अभीरा शिवानी की फोटो देखने से चूक जाती है। वो दादीसा से सवाल करती है लेकिन कावेरी उसकी बाद को नजरअंदाज करती हैं। आगे अभीरा रोती है कि वो भी अरमान को खुशी नहीं दे पाई। दूसरी तरफ बारात का स्वागत हो रहा है और अरमान अभीरा को ढूंढ रहा है। वो अभीरा के पास जाता है और रोती अभीरा को चुप कराता है। वो कहता है कि मुझे पता है तुम मेरी वजह से ही रो रही होगी लेकिन अभीरा इनकार करती है।

अरमान-अभीरा में पैचअप

आज अरमान अभीरा के सामने अपनी सारी गलतियां मान लेता है। वो कहता है कि उसने गलत किया, पहले उसका साथ नहीं दिया और फिर झूठे केस में फंसा दिया। वो अभीरा को आरके के साथ नए रिश्ते की बधाई भी देता है लेकिन ये बात सुनकर अभीरा शॉक्ड हो जाती है और उसे पूरी बात बताती है कि उसने आरके को मना कर दिया। अब अरमान और अभीरा दोनों ही तलाक नहीं लेना चाहते हैं। तभी घर अफरातफरी मच जाती है क्योंकि चारू गायब है। अब अभीर को लगता है कि ये सब चारू ने जानबूझकर किया है…।

चारू होगी गायब
कहा जा रहा है कि आने वाले एपिसोड में खुलासा होगा कि चारू को गायब करने के पीछे संजय का हाथ है और अभीर चारू को छोड़ कियारा से शादी करने वाला है।