April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

स्टेज पर अक्षरा सिंह ने उड़ाया गर्दा, फैंस को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। एक्ट्रेस के गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन इन दिनों अक्षरा सिंह के होली गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह स्टेज शो कर रही हैं,जिसका रोला पहले से ही सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। अब अक्षरा सिंह को प्रयागराज में फैंस का भरपूर प्यार मिला है जिससे गदगद होकर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिल से धन्यवाद दिया है।

स्टेज पर अक्षरा सिंह का जलवा

अक्षरा सिंह ने अपना इंस्टा अपडेट किया है जिसमें वो स्टेज पर तहलका मचाती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने व्हाइट शिमरी साड़ी पहनी हैं और बालों को कर्ल कर रखा है…। एक्ट्रेस अपने हॉर्टी लुक से फैंस को होली से पहले ही होली का मजा दे रही हैं। फैंस भी अक्षरा को सामने देखकर काफी खुश हैं और हूटिंग कर रहे हैं। फैंस का इतना प्यार पाकर अक्षरा सिंह बहुत खुश हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-प्रयागराज…आपने जो स्नेह दिया, वह शब्दों से व्यक्त नहीं कर सकती हमेशा आपकी आभारी रहूँगी..।

फैंस हुए कायल

फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आप इतनी प्यारी हो कि सबको अपना बना लेती हैं..लव यू अक्षरा जी। दूसरे यूजर ने लिखा- विषम परिस्थितियों में आपकी कड़ी मेहनत को सलाम। एक अन्य ने लिखा- आप सामने से ज्यादा क्यूट लगती हो…कल जैसे आपने बुलाया ना मुझे “जल्दी आओ जल्दी आओ” मैं बहुत खुश हुई। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह की फिल्म सबका बाप अंगूठा छाप हाल ही में रिलीज हुई है जिसपर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा अक्षरा का नया गाना  ”रात हो गई” और जोगीरा सा..रा..रा रिलीज हो चुका है। गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।