April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘ब्राह्मणों पर पेशाब करूंगा’ कहने वाले अनुराग कश्यप कदम वापस लेने को तैयार नहीं!, अब दिया ये बयान

नई दिल्ली। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के बारे में विवादित बयान देने के बाद अब सफाई तो दी है, लेकिन इस सफाई में फिर ब्राह्मणों पर निशाना साधा है। फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर बीते दिनों जारी हुआ था। जिस पर ब्राह्मण समुदाय ने जातिवाद फैलाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई थी। जिसके बाद इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। फिल्म फुले का रिलीज टलने के बाद अनुराग कश्यप भी मामले में कूदे थे और सेंसर बोर्ड पर पोस्ट लिखकर नया विवाद खड़ा कर दिया था।

इसी विवाद के बीच जब एक यूजर ने अपनी बात रखी, तो अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के बारे में घोर आपत्तिजनक कमेंट किया कि वो ब्राह्मणों पर पेशाब करेंगे। ब्राह्मणों के बारे में अपने इसी कमेंट पर अनुराग कश्यप घिर गए। तमाम यूजर्स के अलावा केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अगर अनुराग कश्यप माफी नहीं मांगेंगे, तो उनको चैन से जीने नहीं दिया जाएगा। अब अनुराग कश्यप ने इस मामले पर सफाई दी है, लेकिन फिर ब्राह्मणों पर निशाना साधा है।

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर ताजा पोस्ट में लिखा- ये मेरी माफी है। मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक पंक्ति के लिए जिसे संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया और जो नफरत पैदा कर रही है। अनुराग कश्यप ने आगे लिखा है कि कोई भी कार्य या भाषण इस लायक नहीं कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और साथ काम करने वालों को संस्कार के सरगनाओं से रेप और मौत की धमकी मिले। अनुराग कश्यप ने कहा है कि वो कही हुई बात वापस नहीं लेंगे। साथ ही कहा है कि उनको जो गाली देना है दें, लेकिन परिवार ने न कुछ कहा है और न ही कहता है। अनुराग ने इसके बाद लिखा है कि अगर उनसे माफी चाहिए, तो माफी मांग रहे हैं। फिर उन्होंने लिखा है- ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्श दो। इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है। सिर्फ मनुवाद में नहीं है। आप कौन से ब्राह्मण हो ये तय कर लो। बाकी मेरी तरफ से माफी।

अब आपको फिल्म ‘फुले’ के बारे में बताते हैं। फुले के डायरेक्टर अनंत महादेवन हैं। ये फिल्म ज्योतिबा फुले के जीवन पर है। ज्योतिबा फुले समाज सुधारक माने जाते हैं। फुले ने लड़कियों को शिक्षित करने पर जोर दिया था। ज्योतिबा फुले पर रिलीज होने जा रही फिल्म पर महाराष्ट्र के ब्राह्मण समुदाय ने नाराजगी जताई थी। ब्राह्मण समुदाय का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि इसमें किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी। इसकी जानकारी सामने आने के बाद अनुराग कश्यप ने कमेंट किया था और इसी पर विवाद और बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *