March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फरीदाबाद सेक्टर 31 में खुल्लम खुल्ला अतिक्रमण !

फरीदाबाद, से कहते हैं खुल्लम खुल्ला अतिक्रमण, रोक सको तो रोक लो! यह तस्वीरें फरीदाबाद के सेक्टर 31 में बंसल ढाबा की है. तस्वीरों में आप देखेंगे ढाबा हुड्डा मार्केट में बना हुआ है जहां अधिकांश दुकानदारों ने फुटपाथ को खाली छोड़ा हुआ है लेकिन बंसल ढाबे के मालिक ने फुटपाथ की ज़मीन को कई गुना अवैध रूप से कब्जा किया हुआ हैं. पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर है जो एक बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है।

आपको बता दें MCF और पुलिस विभाग का कार्यालय भी ढाबे के नजदीक है। हुड्डा और MCF गरीब लोगों की अगर एक छोटी सी दुकान भी आगे आ जाए तो उसे तोड़ देती है। कई मामले फरीदाबाद के बाजार में दिखते हैं लेकिन यहां यह ढाबा खुलेआम प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है और किसी की हिम्मत नहीं है इस ढाबे पर कार्रवाई कर सकें।

फरीदाबाद प्रशासन का दोगला रवैया क्यों.. क्या सरकारी विभाग अमीरों के लिए दरियादिली रखता है और गरीबों के लिए हमेशा सख्त कार्रवाई करता है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *