June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हाथों में गन लिए इंस्पेक्टर शिवानी का बेख़ौफ़ अंदाज, मर्दानी 3 से रानी मुखर्जी का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट का भी ऐलान

नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा रानी मुखर्जी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस के फैंस ऐसे में रानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे, इंतजार कर रहे थे लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है क्यूंकि यश राज ने रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म मर्दानी के तीसरे पार्ट ”मर्दानी 3” से रानी का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इसी के साथ मर्दानी 3 की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि मर्दानी 3 से पहले दो पार्ट मर्दानी और मर्दानी 2 ऑडियंस को बेहद पसंद आई थी।

यश राज फिल्म ने मर्दानी 3 से सोमवार के दिन रानी मुखर्जी का पहला लुक शेयर कर दिया है। पोस्टर में रानी एक बार फिर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार और धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। हाथों में गन थामे रानी का लुक बेहद पावरफुल लग रहा है। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। ये फिल्म अगले साल होली के मौके पर 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी की इस फिल्म का पहला भाग यानि मर्दानी साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था जबकि मर्दानी 2 का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था। मर्दानी 2 साल 2019 में रिलीज हुई थी। मर्दानी जहां ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर आधारित थी तो वहीं मर्दानी 2 की कहानी एक साइको किलर पर बेस्ड थी।

इन दोनों ही फिल्मों में रानी मुखर्जी ने एक दमदार, सख्त और निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवजी रॉय का किरदार निभाया और अब एक बार फिर मर्दानी 3 में रानी क्रिमिनल्स के छक्के छुड़ाती हुई दिखने वाली हैं। बता दें कि पहली दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रहीं थी और रानी के किरदार को भी बेहद पसंद किया गया था। ऐसे में अब मर्दानी 3 लिए भी दर्शक खासे एक्साइटेड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *