अक्षरा सिंह के हाथ लगा साउथ का बड़ा प्रोजेक्ट, एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट से दिया हिंट
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में जब बड़ी और क्लासी एक्ट्रेस की बात होती है तो उसमें अक्षरा सिंह का नाम सबसे पहले आता है। एक्ट्रेस की फिल्में और गाने तो लाजवाब होते ही हैं, लेकिन उनका ड्रेसिंग सेंस सबसे अलग होता है। एक्ट्रेस इंडियन से लेकर वस्टरन कपड़ों में कमाल लगती है। हर कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करता है। एक्ट्रेस का ऐसा ही खूबसूरती से भरा गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोख़ा खाने के बाद भी एक्ट्रेस हॉट लग रही हैं.. तो चलिए जानते हैं कि वो गाना कौन सा है।
भोजपुरी क़्वीन अक्षरा सिंह ने इतनी गर्मी में शूटिंग के सेट से कुछ झलकियों को शेयर कर अपने फैंस को बताया कि इतनी तपती गर्मी में उनका क्या हाल हो रहा है? अक्षरा ने शूटिंग के सेट से अपने टचअप की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की है जिसमें मेकअप दादा एक्ट्रेस का टचअप कर रहे हैं तो वहीं हाथों में इलेक्ट्रॉनिक फैन पकड़े अक्षरा सिंह को गर्मी से जद्दोजहद करते देखा जा सकता है।
एक्ट्रेस ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- ”तपती गर्मी, पसीना, पिंपल, चक्कर, खीरा और तमिल बोलना” अब एक्ट्रेस के कैप्शन से तो यही लग रहा है कि भोजपुरी को छोड़ एक्ट्रेस अब साउथ इंडस्ट्री पहुंच चुकी हैं और उनके हाथ साउथ का कोई प्रोजेक्ट लग गया है। खैर अब सच्चाई क्या है ये तो अक्षरा ही बता सकती हैं। बहरहाल एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।
